Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Watch Live Video of Death: कार को साफ करते करते अचानक मुंह के बल जमीन पर गिरा व्यक्ति, हार्ट अटैक से मौत

Watch Live Video of Death: कार को साफ करते करते अचानक मुंह के बल जमीन पर गिरा व्यक्ति, हार्ट अटैक से मौत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति अपने घर के बाहर कार को धो रहा था। गाड़ी को साफ करते करते अचानक वह जमीन पर मुंह के बल गिर गया। आनन फानन में उसे परिजन हॉस्पिटल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में पांच विकेट से हराया, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की धमाकेदार पारी

मृत युवक का नाम आसिफ बताया जा रहा है। जो अमरोहा के डिडौली कोतवाली के जोया कस्बे का रहने वाला है। यहां एक युवक कार को धोते वक्त हार्ट अटैक आ गया और कार धोते-धोते वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। युवक की मौत का लाइव वीडियो सामने वाले घर पर लगे CCTV में कैद हो गया।

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

आपको बता दें इससे पहले शुक्रवार को अमरोहा की ही पांच साल की मासूम बच्ची की भी कार्टून देखते देखते हार्ट अटैक से मौत हो गयी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना हसनपुर क्षेत्र के गांव हथीखेड़ा की है। गांव में महेश खड़गवंशी का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी और पांच साल की इकलौती बेटी कामिनी है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कामिनी अपनी मां के साथ चारपाई पर बैठकर मोबाइल देख रही थी। इसी बीच कामिनी की तबीयत बिगड़ी और वह वहीं पर बेहोश हो गई। बेसुध होने की वजह से उसके हाथ से मोबाइल नीचे गिर गया। अचानक इस तरह से तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे पास के हॉस्पिटल में ले गए। जहाँ उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

Advertisement