Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Watch Video: मुरादाबाद में LPG गैस सिलेंडरो से भरे ट्रक में लगी आग, सिलेंडरों के ब्लास्ट से दहल उठा इलाका

Watch Video: मुरादाबाद में LPG गैस सिलेंडरो से भरे ट्रक में लगी आग, सिलेंडरों के ब्लास्ट से दहल उठा इलाका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में काशीपुरा हाईवे पर शनिवार को गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने से सिलेंडर में ब्लास्ट होने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाना डिलारी के सिढावली गांव के पास दोपहर में ट्रक में निकली चिंगारी से आग लग गई।

पढ़ें :- Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो 'चैंपियंस' पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'

देखते देखते पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। इससे पहले ड्राइवर और खलाली कुछ कर पाते सिलेंडरो में धमाका शुरु हो गया। सिलेंडरो में एक के बाद एक ब्लास्ट की आवाज से पूरा इलाका दहल गया।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लगाया गंभीर आरोप, बोले- वो ब्लैकमेल व कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं, संसद से इसलिए भाग गए...

सिलेंडरो में ब्लास्ट की सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हाईवे के आने और जाने वालों के चार किलो मीटर दूर ही रोक दिया गया। पुलिस के अनुसार किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं।

Advertisement