Shane Warne’s Stake in Rajasthan Royals : आईपीएल के 19वें सीजन से पहले लीग के ओपनिंग सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स का मालिक बदल गया है। काल सोमानी ने 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 15286 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स का अधिग्रहण कर लिया है। जिसके बाद फ्रेंचाइजी टीम के पहले कप्तान और दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉर्न का नाम सुर्खियों में है।
पढ़ें :- RCB vs SRH मैच के टिकट मिनटों में बिके तो भड़के फैंस, गड़बड़ी का लगाया आरोप
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स आईपीएल टीम के मौजूदा शेयरहोल्डर कल सोमानी ने इस फ्रैंचाइज़ी को 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 15,290 करोड़ रुपये) में खरीदा है। जिसके बाद फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी, कप्तान और कोच की तीनों भूमिका निभा चुके ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न के बच्चों को उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है।
आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने वाले शेन वॉर्न 2008 से 2011 तक इस टीम का हिस्सा रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन चार सालों में वॉर्न को प्रतिवर्ष $657,000 की सैलरी दी गई थी। इसके साथ साथ ही हर साल के लिए 0.75% हिस्सेदारी भी मिली। चार साल के दौरान यह हिस्सेदारी बढ़कर कुल 3% हो गई। शुरुआत में इसे बड़ा निवेश नहीं माना गया।
हालांकि, आईपीएल के दुनिया की सबसे अमीर लीग के रूप में उभरने के बाद राजस्थान रॉयल्स की वैल्यू आसमान छू गई। जुलाई 2021 में फ्रेंचाइजी की वैल्यू करीब $340 मिलियन आंकी गई थी, जिससे वॉर्न की हिस्सेदारी लगभग $10 मिलियन थी। अब फ्रेंचाइजी के भारी भरकम कीमत पर बिकने के बाद शेन वॉर्न के तीनों बच्चों की किस्मत खुलने वाली है।
अनुमान है कि वॉर्न की 3% हिस्सेदारी की रकम करीब 460 करोड़ भारतीय रुपए है, जो उनके तीनों बच्चों ब्रूक वॉर्न, जैक्सन वॉर्न और समर वॉर्न को मिलने की संभावना है। बता दें कि दुनिया के सबसे महान स्पिन गेंदबाजों में से एक वॉर्न का 2022 में 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।