1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. NZ vs SA: 33 रन से जीता साउथ अफ्रीका, 3-2 से सीरीज पर किया कब्जा

NZ vs SA: 33 रन से जीता साउथ अफ्रीका, 3-2 से सीरीज पर किया कब्जा

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए इस मुकाबले में मेहमान टीम ने 33 रनों से जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने......

By Harsh Gautam 
Updated Date

स्पोर्ट डेस्क, पर्दाफाश: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए इस मुकाबले में मेहमान टीम ने 33 रनों से जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कॉनर एस्टरहुइजन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 75 रन ठोके। उनकी इस पारी में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली।

पढ़ें :- सूर्यकुमार यादव PDA से हैं, इसलिए उन्हें टी20 की कप्तानी से हटाया गया : सपा MLC आशुतोष सिन्हा

वहीं रुबिन हरमन ने 39 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर ने 31 और टोनी डी जोरजी ने 21 रनों का योगदान दिया। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। अंत में पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड की ओर से बेवॉन जैकब्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इसके अलावा टिम रॉबिन्सन ने 25 और कप्तान जिमी नीशम ने 24 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी, वियान मुल्डर और ओटनील बार्टमैन ने दो-दो विकेट झटके, जबकि कप्तान केशव महाराज को एक सफलता मिली। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने न सिर्फ मैच जीता, बल्कि रोमांचक सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...