Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर का हार्ट अटैक से निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर का हार्ट अटैक से निधन

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Film ‘Bhool Bhulaiyaa 3’) के प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार (Production Designer Rajat Poddar) का निधन हो गया है। रजत के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

पढ़ें :- Dhurandhar 2 Box Office : फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की बॉक्स ऑफ‍िस पर सुनामी, 24 घंटे में 100 करोड़, टूटे कई रिकॉर्ड्स

आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री के कलाकार तक सोशल मीडिया पर रजत पोद्दार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Film ‘Bhool Bhulaiyaa 3’)  के मेकर्स भी इस दुखद खबर से शॉक्ड हो गए हैं। हर किसी के चेहरे पर मायूसी छा गई है। रजत पोद्दार के निधन पर हर कोई दुख जाहिर कर रहा है।

अनीस बज्मी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार (Production Designer Rajat Poddar) के निधन की खबर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Film ‘Bhool Bhulaiyaa 3’)  के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इंस्टाग्राम पर रजत के संग एक फोटो पोस्ट करते हुए अनीस बज्मी ने कैप्शन में लिखा है- आज हमने अपने प्यारे और अजीज दोस्त को खो दिया है। मास्टर प्रोडक्शन डिजाइनर और एक बेहतर इंसान, आप बहुत जल्दी चले गए। हम आपको हमेशा याद करेंगे रजत दा।

रजत पोद्दार को बीती रात आया था कार्डियक अरेस्ट 

बॉलीवुड के फेमस प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का निधन की जानकारी खुद ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दी। डायेक्टर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, “मेरा दोस्त, भाई और सबसे बेहतरीन प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार अब हमारे बीच नहीं रहे।

पढ़ें :- कार्टून शो ‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु का 84 साल की उम्र में निधन, कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग

वह बिल्कुल हेल्दी थे और हमेशा खुश रहते थे। कभी स्ट्रेस न लेने वाले रजत का बीती रात लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मुझे नहीं पता तुम्हारे बिना मैं अपनी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ कैसे बना पाऊंगा’, ओम शांति रजत”।

फैंस ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि रजत पोद्दार का निधन लंदन में कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। उनके यूं अचानक चले जाने से इंडस्ट्री के लोग पेरशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अनीस बज्मी का पोस्ट वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग रजत पोद्दार की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

Advertisement