Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में भूस्लखन से तबाही मची हुई है। यहां पर 200 से ज्यादा लोगों की इसमें जान चली गयी और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। गुरुवार को राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ वायनाड पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें मदद का भरोसा दिया। अपने वायनाड के दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस परिवार यहां 100 से ज़्यादा घर बनायेगी।
पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी है: पीएम मोदी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, मैं कल से ही यहां हूं, कल हम घटनास्थल पर गए थे, हम शिविरों में गए थे, हमने यहां की स्थिति का आकलन किया। आज हमारी प्रशासन, पंचायत के साथ बैठक हुई, उन्होंने हमें संभावित हताहतों की संख्या, क्षतिग्रस्त हुए घरों की संख्या और उनकी रणनीति के बारे में जानकारी दी।
Kerala has never witnessed a tragedy in one area as devastating as the one in Wayanad this time. I will raise this issue with both the Union and State Governments, as this tragedy demands a unique and urgent response.
Our immediate focus is on rescue, relief, and rehabilitation… pic.twitter.com/cdF3J5OgYE
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 2, 2024
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
उन्होंने कहा कि, हमने कहा है कि हम किसी भी संभव तरीके से मदद करने के लिए यहां हैं। कांग्रेस परिवार यहां 100 से अधिक घर बनाने का संकल्प लेना चाहती है। मुझे लगता है, केरल ने एक क्षेत्र में इस प्रकार की त्रासदी नहीं देखी है, और मैं इसे दिल्ली में और यहां के मुख्यमंत्री के साथ भी उठाने जा रहा हूं कि यह एक अलग स्तर की त्रासदी है और इसे अलग तरह से व्यवहार किया जाना चाहिए।