Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Alert : फरवरी ने छुटाए पसीने, जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Weather Alert : फरवरी ने छुटाए पसीने, जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Weather Alert :  फरवरी माह में अभी से इतनी गर्मी क्यों हो रही हैं? इस पर मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक तो बारिश के बाद आसमान साफ है, इसलिए धूप बहुत तेज हो रही है। हवा की गति भी बहुत कम है, इसलिए भी गर्मी होने लगी है। फरवरी में जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस होना था, वह नहीं हुआ, इसलिए गर्मी जल्दी होने लगी।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

जनवरी का महीना खत्म होते ही अब गर्मी ने लोगों के पसीने छुटाने शुरू कर दिए हैं। फरवरी में ही गर्मी इतना सता रही है कि पसीना पसीना हो रहे हैं। फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी शुरू हो गई है। सोमवार को ही अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पिछले 11 सालों में अब तक इतनी गर्म फरवरी नहीं हुई।

 पिछले 11 सालों में फरवरी में अधिकतम तापमान

6 फरवरी 2023 को दर्ज किया गया तापमान पिछले 11 सालों में सबसे ज्यादा था। 3 फरवरी 2013 को 26 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं 3 फरवरी 2014 को 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसके बाद 7 फरवरी 2015 में 26 डिग्री, 6 फरवरी 2016 में 25 डिग्री, 3 फरवरी 2017 में 25 डिग्री, 1 फरवरी 2018 में 28 डिग्री, 7 फरवरी 2019 को 25 डिग्री, 3 फरवरी 2020 में 22.7, 2 फरवरी 2021 में 28.1, 7 फरवरी 2022 में 26.1 और 6 फरवरी 2023 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

आईएमडी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को तेज हवा चलने और गुरुवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

 

Advertisement