Weather Alert News: उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर का मौसम शनिवार अचानक बदल गया। मौसम के बदलते ही कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश और ओले भी गिरे। बारिश के कारण मौसम सुहान हो गया लेकिन किसानों को इस बारिश से काफी नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि ये बदलाव 21 मार्च तक रहेगा। इसके कारण तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि, 22 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा और पारा चढ़ेगा।
पढ़ें :- Weather Forecast : इन राज्यों में होगी प्री-मानसून बारिश, तापमान में गिरावट आने की उम्मीद,पढ़ें आज का वेदर अपडेट
आसमान में छाए काले बादल
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। 10 बजे के बाद कई इलाकों में तेज व कुछ में हल्की बारिश हुई। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान लुढ़कर 25.3 डिग्री तक पहुंच गया। रविवार को भी तापमान में काफी गिरावट हुई है।
किसानों की फसल हुई बर्बाद
यूपी में ओलावृष्टि के चलते बर्बाद फसलों ने किसानों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। गेहूं, तिलहन और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसल बर्बाद होने का दर्द ललितपुर में शनिवार को तहसील दिवस पर दिखा जब देवरान का एक किसान एसडीएम के पैरों में गिरकर रोने लगा तो एक महिला किसान भी रो पड़ी। बोली-हम बर्बाद हो गए, अब तो फांसी लगाकर जान दे दूंगी।