HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक

लखनऊ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक

लखनऊ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो लखनऊ :: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राजधानी लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने की।

पढ़ें :- Viral : बिलखते मासूमों पर क्रूर मां को नहीं आया तरस, बर्बरता देख भर आएंगी आंखें

इस अहम बैठक में राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव कामिनी शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

इस मौके पर ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने कहा:“उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। यह नियुक्तियाँ उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं।”

प्रदेश महासचिव कामिनी शर्मा ने बैठक के दौरान कहा:“मैं पार्टी के लिए जी-जान से काम करूंगी और प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए जल्द यात्रा आरंभ करूंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़े।”

राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:“हमें अब विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर फोकस करना है। समय कम है और जिम्मेदारी बड़ी।”

पढ़ें :- ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर सोनौली में तिरंगा शौर्य यात्रा 

प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा:“पार्टी संगठन के सभी पदाधिकारी चुनावी ज़मीनी तैयारियों में जुट जाएं, यही वक्त है जनता से सीधे जुड़ने का।”

बैठक में पार्टी की भविष्य की नीतियों, युवाओं की भागीदारी और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही, सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ये बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से मील का पत्थर मानी जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...