1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. भारत ने अब पाकिस्तान के खिलाफ की डिजिटल स्ट्राइक, कई यूट्यूब चैनल बैन, देखें लिस्ट

भारत ने अब पाकिस्तान के खिलाफ की डिजिटल स्ट्राइक, कई यूट्यूब चैनल बैन, देखें लिस्ट

Pakistani Youtube channel banned in India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल समझौता खत्म करने समेत कई बड़े फैसले लिए हैं। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। इन सब के बीच भारत ने पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा पर लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मोदी सरकार ने कई चर्चित पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकारी सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर, भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, आर्य न्यूज, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

केंद्र सरकार के एक्शन के बाद यूट्यूब पर पाकिस्तानी चैनलों को सर्च करने पर सिर्फ एक नोट लिखकर सामने आ रहा है। जिसमें लिखा है- “राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह कंटेंट मौजूदा वक्त में इस देश में उपलब्ध नहीं है. सरकारी निष्कासन अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया Google पारदर्शिता रिपोर्ट पर जाएं।

भारत में बैन हुए ये यूट्यूब चैनल, देखें पूरी लिस्ट

Image

पढ़ें :- युवती ने वीडियो कॉल में बॉयफ्रेंड को फांसी का फंदा दिखाया, बोली- शादी कर लो वरना..., 3 घंटे बाद मिला शव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...