Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022
  3. Weather forecast : यूपी समेत इन राज्यों में यूं ही जारी रहेगी ठिठुरन, दिल्ली से ज्यादा ठंडा रहा लखनऊ

Weather forecast : यूपी समेत इन राज्यों में यूं ही जारी रहेगी ठिठुरन, दिल्ली से ज्यादा ठंडा रहा लखनऊ

By संतोष सिंह 
Updated Date

Weather forecast: उत्तर भारत में बर्फबारी की वजह से दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में ठिठुरन भरी सर्दी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक राजधानी दिल्ली में ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। यूं ही ठिठुरन जारी रहेगी।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

हालांकि, उसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी जरूर दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत के ऊपर 21 जनवरी से सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से दिल्ली में 21, 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 2-4 डिग्री ऊपर ही उत्तर भारत में रहेगा। IMD ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिनों तक कड़ाके की शीतलहर जारी रहेगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इन जगहों पर कड़ाके की ठंड जारी है।

 

दिल्ली समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और रात के समय कोहरे के छाए रहने के अनुमान हैं। उत्तराखंड के देहरादून की बात करें तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, चंडीगढ़ का मिनिमम टेम्प्रेचर 12 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यहां भी कोहरा छाया रहेगा।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

लेह में कड़ाके की ठंड आज भी पड़ने की संभावना है। यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर माइनस 13 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर माइनस एक डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लेह में काले बादल छाए रहेंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। यहां भी कोहरा छाया रहेगा। बिहार के पटना की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का तापमान?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का मिनिमम टेम्प्रेचर आज 23 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी इलाकों में पड़ी बर्फ के कारण शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण यमुनोत्री धाम मंदिर के आसपास पानी भी जम चुका है। बर्फ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि करीब दो फीट से भी अधिक बर्फ अब भी छतों और रास्तों में टिकी हुई है। बर्फीली हवाओ के कारण निचले इलाकों में भी ठंड में इजाफा होने लगा है।

Advertisement