Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Update: भीषण गर्मी के बीच देशभर में लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम का मिजाज अचानक बदलने के बाद कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ही तेज हवाओं ने लोगों को राहत दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिनों तक देश के कई राज्यों में ऐसी ही स्थिति रह सकती है।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी में बारिश और ओले का अलर्ट, जानें उत्तर भारत में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत?

दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले दो से तीन दिनों में अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में पहुंच सकता है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार को तेज तूफान और भारी बारिश ने मौसम पूरी तरह बदल दिया। इसके कारण कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया।

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी तेज धूल भरी आंधी आने की चेतावनी दी गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

पढ़ें :- Weather Update: बारिश के बाद अब मई में गर्मी और लू की मार करेगी परेशान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Advertisement