Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Update : यूपी में नए साल से बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे से मिलेगी राहत, बारिश के भी आसार

Weather Update : यूपी में नए साल से बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे से मिलेगी राहत, बारिश के भी आसार

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

नए साल से मौसम का में बड़ा  बदलाव देखेने को मिलेगा. जैसे कि पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में छाया घना कोहरा छंटेगा और धूप होने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कई जगहो पर बारिश को लेकर संकेत दिए हैं.वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों को प्रभावित कर रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ रही है। इससे प्रदेश के सुदूर उत्तरी तराई एवं दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों को छोड़कर अन्य स्थानों पर कोहरे के छंटने के आसार हैं।

पढ़ें :- UP Rain Alert : छठ पूजा पर व्रतियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है खराब मौसम! यूपी के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

एक जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दो जनवरी से पूर्वी उत्तर प्रदेश के बड़े भाग में कोहरे के घनत्व में कमी आएगी। गुरुवार को प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के साथ आगामी तीन-चार दिनों में तापमान में औसतन तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर एवं आसपास के इलाकों में गुरुवार को भी बहुत कोहरा रहेगा।

इनके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

इन जिलों में सुबह-शाम के अलावा रात में भी कोहरा रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोहरे की तीव्रता को देखते हुए रात में इमरजेंसी न हो तो यात्रा करने से बचें।

 

पढ़ें :- यूपी में बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, आज भी आंधी पानी का अलर्ट

 

 

 

 

पढ़ें :- Cyclone Arnab को लेकर CM योगी ने दिये सख्त निर्देश, राहत-बचाव की तैयारी रखने और फसल-पशुधन की सुरक्षा पर जोर
Advertisement