नई दिल्ली। आजकल की लाइफस्टाइल में वजन तो आसानी से बढ़ जाता है लेकिन कम करना काफी कठिन होता है। वजन घटाने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार लाना सबसे जरूरी है। इसके अलावा थोड़ी डाइट और एक्सरसाइज से मोटापा आसानी से कम किया जा सकता है। खाने में कुछ चीजों से दूरी बना लें और हेल्दी डाइट को अपना लें। इस तरह महीने भर में आपका मोटापा काफी कम हो जाएगा। न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन डॉक्टर अनुराधा सिंह ने एक ऐसा डाइट प्लान तैयार किया है, जिससे आप 1 हफ्ते में 2 किलो तक वजन घटा सकते हैं। जानिए क्या है वजन घटाने का ये आसान डाइट प्लान?
पढ़ें :- AKTU 24th Convocation Ceremony : कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, बोलीं- लव मैरिज का विरोध नहीं, पहले आत्मनिर्भर बनिए फिर करिए शादी
दिन की शुरुआत- आपको दिन की शुरुआत 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए। सुबह कभी भी ठंडा पानी न पिएं। आप सुबह डिफ्यूज्ड वॉटर जैसे जीरा पानी, इलाइची पानी, सौंफ और मेथी पानी पी सकते हैं।
नाश्ता- 1 उबला हुआ अंडा, थोड़ा ओट्स या पोहा ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं। इससे प्रोटीन और कार्ब्स दोनों मिलेंगे। आप किसी दिन बेसन का चीला दही के साथ खा सकते हैं।
प्रीमील स्नैक्स- खाने में बहुत भूख न लगे इसके लिए आप लंच से पहले 1 मुट्ठी नट्स, कोई एक सीजनल फल खा सकते हैं। वजन घटाने के लिए कोई भी मीठी चीज डाइट में शामिल न करें।
लंच- मिलेट रोटी के साथ कोई प्रोटीन सोर्स जैसे दही और कोई सब्जी ले सकते हैं। इसके साथ 1 प्लेट सलाद भी जरूर खाएं। वजन घटाने के लिए सलाद सबसे जरूरी है। फाइबर से गट हेल्थ अच्छी रहेगी जिससे फैट तेजी से बर्न होगा।
पढ़ें :- Video-श्रीलंकाई क्रिकेटर की पिच पर गिरकर मौत, मैच के दौरान खिलाड़ी को आया हॉर्ट-अटैक
स्नैक्स- शाम को ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी या चाय पी सकते हैं। इसके साथ रोस्टेड मखाना, रोस्टेड मूंगफली, भुना चना, बाजरा या इस तरह का कोई हेल्दी स्नैक्स ले सकते हैं। सुबह ड्राई फ्रूट्स नहीं खाए तो इस वक्त खा सकते हैं।
डिनर- सोने से 3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। डिनर में हल्की चीजें ही खाएं। डिनर के बाद मिनिमल एक्टिविटी होती है। इसलिए डिनर में दाल, चावल और सलाद खा लें। आप चावल की जगह 1 रोटी खा सकते हैं।
रात- अगर आपको डिनर के बाद भूख लग जाती है तो रात को सोने से पहले 1 कप हल्दी वाला दूध पी लें। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और भूख भी शांत हो जाएगी।
पानी- दिनभर में पानी की सही मात्रा लेना जरूरी है। अगर आप पानी सही मात्रा में पीते हैं तो इससे भूख को भी कंट्रोल किया जा सकता है। पूरे दिन में 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। अगर कुछ फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो पानी की मात्रा बढ़ा दें।