Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. West Asia Crisis : ईरानी मीडिया का दावा- होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में धमाका

West Asia Crisis : ईरानी मीडिया का दावा- होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में धमाका

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ईरानी मीडिया (Iranian media) के मुताबिक, तेहरान के तय किए गए होर्मुज रूट से हटने के बाद एक टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया है। कहा जा रहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में एक बारूदी सुरंग से टकराने के बाद एक तेल टैंकर में धमाका हुआ है। तस्नीम समाचार एजेंसी (Tasnim News Agency) ने बताया कि यह जहाज उस अहम समुद्री रास्ते पर तेहरान द्वारा मंज़ूर किए गए रूट से हटने के बाद समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया। ईरानी अधिकारियों ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

पढ़ें :- West Asia Crisis : रिपोर्ट में दावा,अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर के घटते भंडार की वजह से पीछे हटे ट्रंप? ईरान पर रोक दिए बड़े सैन्य हमले

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पिछले 24 घंटों में छह जहाजों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं, जब वे होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि जहाजों को उनकी यात्रा जारी रखने से रोका गया, क्योंकि वे तेहरान द्वारा तय किए गए ‘निर्धारित रास्ते’ से हटकर चल रहे थे। शनिवार को भी, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुज़रने की कोशिश कर रहे चार जहाजों को IRGC ने बिना अनुमति गुजरने की वजह से रोक दिया था। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)  से गुजरने वाले जहाजों के रास्ते को लेकर मतभेद अमेरिका और ईरान के बीच विवाद का एक मुख्य कारण रहा है, जिससे इस क्षेत्र में हालिया टकराव पैदा हुआ है।

ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रजा अकरमिनिया (Brigadier General Mohammad Reza Akraminia) का कहना है कि तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर अपने अधिकारों को जताने के लिए कदम उठाए। यह कदम तब उठाया गया जब अमेरिका ने जून में हुए समझौता ज्ञापन का उल्लंघन करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में एक नकली और गैर-कानूनी रास्ता बनाने की कोशिश की। तस्नीम समाचार एजेंसी (Tasnim News Agency) के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘इन ऑपरेशन्स में, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना ने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी बेस को – जिन्हें इस क्षेत्र में अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण बेस माना जाता है – अपने ऑपरेशन्स के केंद्र में रखा’।

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होकर गुज़रने वाले शिपिंग रूट्स के मैनेजमेंट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच विवाद के कारण यह एमओयू टूट गया है। अमेरिका ने लगातार 13 रातों तक ईरान पर हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी बेस पर हमले किए। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स (US media reports) के अनुसार, इंटरसेप्टर मिसाइल के स्टॉक में कमी की चिंता और कूटनीति के लिए गुंजाइश बनाने के मकसद से ट्रंप ने शुक्रवार को हमलों को रोक दिया।

पढ़ें :- ईरान ने फिर बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहाजों को दी चेतावनी
Advertisement