Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. West Bengal: नेताजी की जयंती पर भिड़े भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां

West Bengal: नेताजी की जयंती पर भिड़े भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां

By शिव मौर्या 
Updated Date

West Bengal: पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठियां भी चलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

पढ़ें :- TMC उम्मीदवार ‘इंडिया’ गठबंधन के पश्चिम बंगाल में सच्चे प्रतिनिधि, इस वजह से नहीं बन पाई बात : ​अभिषेक बनर्जी

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि भाटपारा में सांसद अर्जुन सिंह पर कथित तौर पर पथराव की घटना हुई। इसके बाद से वहां का माहौल बिगड गया, जिसके कारण भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। पुलिस ने बाताया कि अर्जुन सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

बताया जा रहा है कि इस बवाल में उत्तर 24 परगना जिले में तीन गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। भाजपा सासंद अर्जुन सिंह का आरोप है कि रविवार सुबह वो 10:30 बजे विधायक पवन के साथ नेता जी सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए गए थे। आरोप है कि तभी टीमएसी के लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने ही हमले और गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई।

 

पढ़ें :- अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है, मैं भी इन्हें यही कहूंगा-डरो मत-भागो मत...राहुल गांधी पर पीएम मोदी का निशाना
Advertisement