Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल सत्ता संग्राम : कूचबिहार से पीएम मोदी का शंखनाद, कांग्रेस ने 284 योद्धाओं के साथ खेला ‘एकला चलो’ का दांव

पश्चिम बंगाल सत्ता संग्राम : कूचबिहार से पीएम मोदी का शंखनाद, कांग्रेस ने 284 योद्धाओं के साथ खेला ‘एकला चलो’ का दांव

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता/कूचबिहार। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। 30 मार्च से पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की घेराबंदी तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कूचबिहार पहुंच रहे हैं, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे । साथ ही भाजपा के चुनाव अभियान का औपचारिक सचेत करेंगे क्युकि उत्तर बंगाल, भाजपा का एक मजबूत गढ़ रहा है। इसीलिए पीएम मोदी इस रैली के जरिए इस क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। प्रधानमंत्री पूरे राज्य में कुल 12 बड़ी रैलियां करेंगे, जिनमें सिलीगुड़ी, खड़गपुर और हावड़ा जैसे मुख्य केंद्र शामिल हैं।

पढ़ें :- Census of India 2027 : एक अप्रैल 2027 से शुरू हो रही जनगणना में पूछे जाने वाले 33 सवालों से आएगा भारत का असली सामाजिक-आर्थिक चेहरा, पूरी तरह होगी डिजिटल

कांग्रेस का ‘एकला चलो’ का फैसला: 284 उम्मीदवारों की सूची जारी

पिछले गठबंधनों से अलग हटकर, कांग्रेस ने इस बार अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है और अपनी पहली सूची में 284 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर भी कर दी है। इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ‘अधीर रंजन चौधरी’ अपनी पारंपरिक सीट ‘बहरामपुर’ से चुनाव लड़ेंगे, जिससे यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। वही एक ओर मुख्यमंत्री ‘ममता बनर्जी’ के खिलाफ कांग्रेस ने ‘प्रदीप प्रसाद’ को भवानीपुर सीट से मैदान में उतारा है। पूर्व सांसद ‘मौसम नूर’ ( पहले तृणमूल कांग्रेस पार्टी में थे ) मालतीपुर से और ‘गौतम भट्टाचार्य’ डायमंड हार्बर से चुनाव लड़ेंगे।

नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन

चुनाव आयोग ने आज से पहले चरण की 152 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विपक्ष के नेता ‘शुभेंदु अधिकारी’ आज नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की भी उम्मीद है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने 665 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- कोई भी एक नियुक्ति पर नहीं उठा सकता सवाल

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: बंगाल में चुनावी हिंसा के इतिहास को देखते हुए, आज से ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 800 कंपनियां राज्य के विभिन्न हिस्सों में तैनात कर दी गई हैं।

चुनाव का पूरा कार्यक्रम:

प्रथम चरण मतदान: 23 अप्रैल, 2026
द्वितीय चरण मतदान: 29 अप्रैल, 2026
नतीजे : 4 मई, 2026

रिपोर्ट: सुशील कुमार साह

पढ़ें :- वह हमारा दर्द नहीं महसूस कर सकते हैं जो हमारे घर को गंगाजल से धुलवाने पर हमें हुआ था...दादरी में बोले अखिलेश यादव
Advertisement