लखनऊ। ऑक्सीजन के भरपूर भंडारण के उत्तर प्रदेश सरकार के दावे का मखौल उड़ाते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जनता से झूठ बोलने की क्या सजा होनी चाहिये।
पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध
इस संकट के समय जनता से झूठ बोलने की सजा क्या होनी चाहिए?
जरा खुद को उन मरीजों की जगह रखकर देखिए जिनको कहा जाता है ऑक्सीजन की कमी की वजह से दाखिला नहीं मिलेगा। ऑक्सीजन कम है मरीज ले जाओ।
संवेदनहीन सरकार ही ऐसा वक्तव्य देगी। pic.twitter.com/JQxNFRMInT
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 25, 2021
पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका
श्रीमती वाड्रा ने रविवार को ट्वीट किया कि इस संकट के समय जनता से झूठ बोलने की सजा क्या होनी चाहिए। जरा खुद को उन मरीजों की जगह रखकर देखिए जिनको कहा जाता है ऑक्सीजन की कमी की वजह से दाखिला नहीं मिलेगा। ऑक्सीजन कम है मरीज ले जाओ। संवेदनहीन सरकार ही ऐसा वक्तव्य देगी। उन्होंने ट्वीट के साथ मुख्यमंत्री के आक्सीजन को लेकर दिये गये व्यक्तव्य के अलावा आक्सीजन संकट को लेकर अस्पतालों में मची मारामारी संबधित खबरों की कटिंग भी पोस्ट की है।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में ऑक्सीजन और जीवन रक्षक रेमेडेसीविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है और अस्पतालों को कोविड मरीजों को तत्काल भर्ती करना चाहिये। राज्य सरकार ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिये हवाई सेवा की भी मदद ली है।