Janmashtami Vrat Me Kya Khaye : भारत में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 16 अगस्त को मनाई जाएगी। अलग-अलग त्योहारों के व्रत को लेकर अलग मान्यताएं होती हैं। साथ ही, कुछ भक्त उपवास भी रखते हैं। कोई फलाहार व्रत रखता है, तो कोई निर्जला। जन्माष्टमी के व्रत को रात में 12 बजे खोला जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी व्रत को लेकर भी भक्तों के बीच काफी भ्रम बना हुआ है कि जन्माष्टमी उपवास में क्या खाएं? इस दिन कई भक्त व्रत (Vrat) रखते हैं और खासकर फलाहार का सेवन करते हैं। जन्माष्टमी व्रत में फलाहार के रूप में, आप फल, दूध, दही, मखाना, पपीता , केला, सेब, अंगूर,नारियल और सिंघाड़े के आटे से बनी चीजें खा सकते हैं। व्रत में अनाज, दालें, नमकीन चीजें जैसे कि नमक, मिर्च, मसाले और प्याज-लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव
अगर आप भी जन्माष्टमी व्रत कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए, तो यहां हम आपको कुछ पौष्टिक और सात्विक विकल्पों के बारे में बता रहे हैं।
1. फलाहार (फल और ड्राई फ्रूट्स) का सेवन करें
व्रत के दौरान फलाहार एक अच्छा विकल्प होता है। इसके अलावा, ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश को भी अपने व्रत के भोजन में शामिल करें। ये आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखेंगे और शरीर को जरूरी पोषण देंगे।
2.मखाना खीर
मखाना खीर व्रत के लिए एक मीठा और स्वादिष्ट विकल्प है। मखाना, जिसे फॉक्स नट्स भी कहा जाता है, को दूध में पकाकर और उसमें चीनी, इलायची और सूखे मेवे डालकर खीर बनाई जाती है।
क्या खाएं
ऐसे भोजन जो हल्के, स्वच्छ और ऊर्जा देने वाले हों।
पढ़ें :- रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया : जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और ज़रूरी नियम
पके केले, उबले सेब, भीगे हुए खजूर
जीरा, घी और सेंधा नमक के साथ साबूदाना खिचड़ी
गाय का दूध, घर का बना दही
हर्बल चाय (अजवाइन, अदरक, तुलसी)
भीगे हुए मेवे: बादाम, अखरोट, अंजीर