Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Kingdom Update : OTT पर कब और कहां रिलीज होगी किंगडम ? विजय की बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

Kingdom Update : OTT पर कब और कहां रिलीज होगी किंगडम ? विजय की बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

टॉलीवुड सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ आज यानी 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसे लेकर सोश्ल मीडिया पर बज़ बना हुआ  है।  फैंस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, लेकिन नेटिजन्स का कहना है कि ‘किंगडम’ का सेकंड हाफ और ज्यादा बेहतर हो सकता था। खैर फिल्म सिनेमाघरों में तो रिलीज हो चुकी है लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज के चर्चे होने भी शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं कि ‘किंगडम’ की ओटीटी रिलीज पर क्या अपडेट है?

पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN

जानिए किस प्लैटफ़ार्म पर होगी  रिलीज

विजय की फिल्म ‘किंग्डम’ के ओटीटी पर रिलीज होने को लेकर फिलहाल मेकर्स के तरफ से कोई बयान नही आया है। वहीं फिल्म की थिएटर स्क्रीनिंग के दौरान कंफर्म कर दिया था कि ओटीटी पार्टनर कौन है? मेकर्स ने उस पुष्टि के अनुसार ‘किंगडम’ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इसकी डेट को अनाउंस कर दिया जाएगा।

जानिए किंग्डम की कहानी

पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें वह पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं। कहानी ऐसा मोड़ लेती है कि वह पुलिस से एक जासूस बन जाते हैं। जेल में उन्हें जिसके खिलाफ लड़ाई लड़नी है, वह विजय देवरकोंडा का भाई होता है। ये पूरी कहानी दो भाइयों पर बेस्ड है।

कई बार टली रिलीज डेट

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ की रिलीज डेट भी कई बार टली है। पहले इस फिल्म को 30 जुलाई को रिलीज किया जाना था। इसके बाद डेट खिसका कर 4 जुलाई कर दी गई। अब फाइनली ‘किंगडम’ को 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

 

 

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
Advertisement