Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब नीयत साफ होती है तो नीति और नेतृत्व स्वयं विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं: सीएम योगी

जब नीयत साफ होती है तो नीति और नेतृत्व स्वयं विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं: सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद में ₹658 करोड़ की लागत की 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक एवं आवास की चाबी वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नीयत साफ होती है, तो नीति और नेतृत्व स्वयं विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। डबल इंजन सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और जनहितकारी नीतियों के परिणामस्वरूप आज विकास एवं जनकल्याण की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

पढ़ें :- हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और बाहर आकर मछली की दावत उड़ाते हैं...UP कांग्रेस अध्यक्ष पर CM योगी ने साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने कहा, सुहागनगरी फिरोजाबाद को अपने अथक परिश्रम और कौशल से ‘लोकल से ग्लोबल’ पहचान दिलाने वाले सभी श्रमिकों, कारीगरों और उद्यमियों का हार्दिक अभिनंदन। हमने औरैया मेडिकल कॉलेज का नामकरण ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर किया है, क्योंकि वे हमारी समृद्ध विरासत और आदर्श मूल्यों की प्रतीक हैं।

उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इसकी 23वीं किस्त के अंतर्गत अकेले उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों के खातों में ₹4,300 करोड़ से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है।

जनपद फिरोजाबाद को आज ₹658 करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई है। इनमें टूण्डला के लिए ₹452 करोड़ तथा शिकोहाबाद के लिए ₹206 करोड़ की परियोजनाएं शामिल हैं।

 

पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS अफसरों का तबादला, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए कमिश्नर
Advertisement