Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IPS नवनीत सिकेरा का हुआ प्रमोशन बने ADG, मां सैल्यूट कर बोली-‘जय हिन्द साहब’

IPS नवनीत सिकेरा का हुआ प्रमोशन बने ADG, मां सैल्यूट कर बोली-‘जय हिन्द साहब’

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ: हम बात कर रहे है IPS नवनीत सिकेरा की जिन्हे प्रमोट कर ADG बना दिया गया। यूपी सरकार में 10 IPS अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। DGP एचसी अवस्थी ने IPS अधिकारियों के कंधे पर नए बैज लगाकर नई जिम्मेदारी दी।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ अब आपको अपना दिल भी बड़ा करना होगा, मतलब ज्यादा संवेदनशील बनना होगा और जनता के प्रति उतना ही मधुर व्यवहार करना होगा। नवनीत सिकेरा ने फेसबूक पर पोस्ट कर अपने प्रमोशन की जानकारी दी।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

उन्होने लिखा,पापा को बहुत मिस कर रहा हुं। मां की खुशी की फूलझड़ी देख आज मन खुश हो गया। नया बैज मिलने के बाद मैने सबसे पहले अपनी मां को वीडीयो काल किया। मां को मैने जैसे ही अपने प्रमोशन की खबर दी उन्होने सैल्यूट कर ‘जय हिन्द साहब बोला। हम सब हसतें हसतें लोट पोट हो गए। एक मां से ज्यादा बच्चों को कोई नहीं समझता उन्होनें एक पल में सब खुशगवार कर दिया।

Advertisement