UP by-election: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव को लेकर प्रचार करने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधान सभा क्षेत्र चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा, राष्ट्रवादी जनता सुशासन, सुरक्षा और विकास के लिए NDA को चुनने जा रही है।
पढ़ें :- जियो के 5G ग्राहक 30 करोड़ पहुंचे, पिछले 12 महीनों में 6.6 करोड़ की बढ़ोतरी
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, अक्सर में देखता हूं मैं एक बार मुजफ्फरनगर की तरफ आया था उस दौरान मैं भाषण दे रहा था। तभी जनता के बीच से एक युवक कह रहा था, 2012 से 2017 के बीच एक नारा चलता था और वो नारा होता जिस गाड़ी में सपा का झंडा समझो बैठा है कोई गुंडा…साथ ही कहा, आज मैं कह सकता हूं, जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई…आपने देखा होगा इनके कारनामों को…। अयोध्या और कन्नौज में इनको देखा होगा, ये नया ब्रांड है समाजवादी पार्टी का…इनको लोकलाज नहीं ये लोग आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले, बेटी और बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले हैं। अगर इनके वास्तविक संस्कार देखने हो तो समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल को देखिए, कितने घटिया स्तर की बातों को ये लोग करते हैं। ये समाजवादी पार्टी के असली चरित्र को दिखाता है।
देश के अंदर मैसेज साफ होना चाहिए…
हमें गुंडे और दंगाई नहीं,
किसानों एवं बेटी और बहनों का सम्मान करने वाले लोग चाहिए… pic.twitter.com/G4bDZOnO54
पढ़ें :- Census 2027: सरकार ने किया जनगणना की तारीखों का एलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी आबादी की गिनती
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 8, 2024
सीएम ने पूर्व सांसद कदिर राना की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी दंगों का सरगना है। सपा सरकार में दंगे के आरोपियों को सरकारी आवास पर बुलाया जाता था, उनका सम्मान किया जाता था। हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था, याद करिए तब सपा सरकार के मुखिया उन दंगाइयों को सरकारी आवास में बुलाकर सम्मानित कर रहे थे।
जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई… pic.twitter.com/R92RWEfKdb
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 8, 2024
पढ़ें :- हरीश रावत ने फतवा जारी करने वाले मौलाना की लगाई क्लास, सारा अली के मंदिर दर्शन का किया समर्थन,बोले- ऐसी असहिष्णुता देश को कहां ले जाएगी?
इसके साथ ही कहा, अन्नदाता किसानों को पिछले 22 वर्षों में जितना गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ, उससे कई गुना ज्यादा भुगतान पिछले 7 वर्षों में अन्नदाता किसानों के खाते में करवाने का काम किया गया है। देश के अंदर मैसेज साफ होना चाहिए…हमें गुंडे और दंगाई नहीं,किसानों एवं बेटी और बहनों का सम्मान करने वाले लोग चाहिए।