लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को चुनाव से पहले कई बड़े झटके लग चुके। अब कहा जा रहा है कि यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन नहीं हो पायेगा। दरअसल, सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच पेंच फंसा हुआ है। सियासी घमासान के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का जो पिछली बार खाता खुला था वह इस बार बंद हो जाएगा।
पढ़ें :- LPG Big News : एक नहीं... अब मिलेंगे डबल LPG सिलेंडर, ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला
दरअसल, बीते दिनों आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ लिया था और एनडीए में शामिल हो गए थे। अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सपा की सदस्यता और एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन पर भी संश्य बना हुआ है।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में तकरार हो या इकरार हो, कोई फर्क नहीं पड़ता। वे मिलकर लड़ें या अलग-अलग लड़ें, भाजपा गठबंधन उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगा। यहां कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा और समाजवादी पार्टी का जो पिछली बार खाता खुला था वह इस बार बंद हो जाएगा।