अक्सर हम लोग जब भी बाहर जाते हैं तो पानी कम पीते हैं । काम के चक्कर में पानी पीना ध्यान नहीं रह जाता है। लेकिन पानी की कमी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर हाइड्रेटेड रहने की सलाह देते हैं। बता दें कि पानी की कमी के कारण आपके शरीर के कुछ अंगों में भी दर्द महसूस हो सकता है। आपको पता होना चाहिए कि सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीते रहना बेहद जरूरी है।
पढ़ें :- Bullet Coffee: सुबह की कॉफी में घी डालना कितना सही? जानें क्या है बुलेट कॉफी और क्यों हो रही चर्चा
पेट में दर्द- अगर आप रेगुलरली अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड नहीं रखते हैं और कम पानी पीते हैं, तो आपके पेट में दर्द महसूस हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि पानी की कमी किडनी स्टोन यानी पथरी के खतरे को बढ़ा सकती है। पथरी की वजह से महसूस होने वाला पेट दर्द काफी ज्यादा तेज होता है।
गौर करने वाली बात- जोड़ों में महसूस होने वाला दर्द भी पानी की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पानी की कमी बोन और मसल हेल्थ को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अगर आपने सही मात्रा में पानी नहीं पिया, तो आपको न केवल जॉइंट पेन बल्कि मसल पेन की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।
कितना पानी पिएं- एक दिन में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। बता दें कि 3 लीटर पानी का मतलब लगभग 12 गिलास होता है। फील्ड में काम करने वाले लोग इससे ज्यादा पानी भी पी सकते हैं।
पढ़ें :- रात में बार-बार लगती है भूख? हर दिन आधी रात को उठकर खाते हैं खाना, तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी