Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिवपाल यादव को भाजपा में शामिल कराने के लिए कौन बना मध्यस्थ? जानिए

शिवपाल यादव को भाजपा में शामिल कराने के लिए कौन बना मध्यस्थ? जानिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के भाजपा में शामिल होने की संकेत मिलने लगे हैं। बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से हाल में मुलाकात की थी। इसके बाद वो सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi Adityanath) और शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

जल्द ही उनके पार्टी में शामिल होने की अधिकारिक घोषणा की जा सकती है। सूत्रों की माने तो शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने इटावा से दिल्ली जाने के दौरान हरिओम यादव  (Hariom Yadav) से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। हालांकि, शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है। सीएम से मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट ​बताया है। यह भी कहा कि वक्त आने पर बोलेंगे।

सपा से रिश्ता तोड़कर भाजपा में हुए थे हरिओम यादव
बता दें कि, हरिओम यादव ने चुनाव के दौरान सपा से रिश्ता तोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। हरिओम रिश्ते में उनके समधी हैं और सपा से नाता तोड़कर भाजपा में चले गए हैं।

गठबंधन के बाद भी हुई शिवपाल की उपेक्षा
बता दें कि, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद सपा और प्रसपा के बीच गठबंधन हो गया। वहीं, शिवपाल यादव जसवंतनगर से सपा के सिंबल पर ही चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उन्होंने करीब 25 नेताओं की सूची अखिलेश यादव को सौंपी। यह कहा कि जो भी जिताऊ हों, उन्हें टिकट दे दें। लेकिन सपा ने सिर्फ उन्हें ही टिकट दिया।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement