Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होगा, प्रियंका गांधी बोलीं- मेरे सिवा कोई और चेहरा दिखता है क्या?

यूपी में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होगा, प्रियंका गांधी बोलीं- मेरे सिवा कोई और चेहरा दिखता है क्या?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में गठबंधन के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इशारा किया है। उन्होंने कहा​ कि चुनाव बाद उनकी पार्टी किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन भी कर सकती है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं और कहा कि अगर कोई उनके बताए एजेंडो को पूरा करता है, तो उसके साथ ऐसी स्थिति में गठबंधन के लिए कांग्रेस तैयार होगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने इस सवाल का भी जवाब दे दिया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होगा?

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

बता दें कि कांग्रेस का यूथ मैनिफेस्टो (Congress Youth Manifesto) जारी कर प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद हम दूसरे दल के साथ गठबंधन कर सकते हैं अगर ऐसी कोई स्थिति आती है तो, पर अगर हमारा एजेंडा, जो हमने बताया है वो पूरा किया जाएगा तो करेंगे खासकर महिलाओं के लिए। वहीं, कांग्रेस पार्टी की तरफ से यूपी में मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको किसी और का चेहरा दिख रहा है? उत्तर प्रदेश में मेरा ही चेहरा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जाति पर नहीं विकास पर वोट दीजिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब तक जनता जवाबदेही नहीं मांगेगी तब तक कोई नेता जवाबदेह नहीं बनेगा। जनता को जागरूक होना पड़ेगा। जातिवाद, सांप्रदायिकतावाद से आपका पेट नहीं भरने वाला है। इससे सिर्फ कुछ राजनीतिक दलों का फायदा होगा। प्रियंका ने आगे कहा कि जब आपको मालूम है कि आपको जाति और धर्म के आधार पर वोट मिलेगा। तो फिर आप उसका नल क्यों लगाएंगे, उसकी सड़क, स्कूल क्यों बनाएंगे, उसके लिए कुछ क्यों करेंगे,लेकिन जब सरकार बनाने की बात होती है तब जवाबदेही मांगिए और विकास पर अपना वोट दीजिए।

प्रियंका गांधी के इस बयान पर विरोधियों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। मोदी सरकार में मंत्री और सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रियंका गांधी ठीक कह रहीं हैं। उनके अलावा कांग्रेस में कोई दिखाई नहीं दे रहा है। वैसे तो जंगल का राजा शेर होता है, लेकिन एक कहावत है कि एक बार बंदर को जंगल का राजा चुन लिया गया था। जब भी कोई अपनी समस्या लेकर बंदर के पास जाता था तो वह एक डाल से दूसरी डाल पर कूदता था ,क्योंकि बंदर को इसके अलावा कुछ नहीं आता था।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट
Advertisement