आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस होना बेहद आम बात है। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाएं रखने और स्ट्रेस को कम करने के लिए मैग्नीशियम बेहद जरुरी होता है। मैग्नीशियम की कमी से स्ट्रेस बढ़ सकता है।
पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल
मैग्निशियम सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर को रेगुलेट करने में मदद करता है, जो दिमाग को सीधे प्रभावित करता है। मैग्नीशियम सेरोटोनिन संश्लेषण करता है, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।
मैग्नीशियम गामा एमिनोब्यूटिरिक एसिड को बढ़ाता है, जो दिमाग को शांत करने वाला एक न्यूट्रांसमीटर है। गामा न्यूरोनल उत्तेजना को कम करने और स्ट्रेस को कम करने में हेल्प करता है। इतना ही नहीं मैग्नीशियम नींद न आने की समस्या को दूर कर अच्छी नींद दिलाने में मदद करता है। साथ ही मैग्नीशियम मांसपेशियों में ऐंठन,तनाव और सिर दर्द को दूर करने में मदद करता है।