Bollywood Movies : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बेस्ड फिल्म अजयः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी निर्माताओं CBFC द्वारा फिल्म के certificate में देरी को लेकर हाइ कोर्ट का दरवाजा खटखटया है। पिछले काफी समय से योगी अदित्यनाथ के फैन फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन इसके रिलीज में देरी को देखने हुए डाइरेक्टर ने कानून का सहारा लिया है।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक
याचिका में आरोप लगाया गया है कि CBFC फिल्म के सर्टिफिकेशन के आवेदन को लेकर मनमाना और विलंबपूर्ण रवैया अपना रहा है। मेकेर्स चाहते हैं कि फिल्म को 1 अगस्त 2025 को रिलीज किया जाये। लेकिन प्रमाणन न मिलने के चलते फिल्म की रिलीज में लगातार देरी होती जा रही है.
हाई कोर्ट ने CBFC को जारी किया नोटिस
न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति डॉ. नीला गोखले की पीठ ने सम्राट सिनेमैटिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए CBFC को नोटिस जारी किया है. याचिका में CBFC को निर्देश देने की मांग की गई है कि वह फिल्म के प्रमाणन पर जल्द निर्णय ले.
पढ़ें :- BJP नेता विवेक मौर्य की पहल लाई रंग: अंबेडकरनगर में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री योगी की बायोग्राफ़ि
CBFC की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) लाने की मांग की गई है, जिससे निर्माताओं को आपत्ति है. यह फिल्म लेखक शांतनु गुप्ता की चर्चित पुस्तक ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से इंस्पायर्ड बताई जा रही है. फिल्म योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है जो की एक संत बनने से लेकर मुख्यमंत्री तक के सफर को बयां कर रही है।
पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू