How to make protein powder: शरीर के लिए प्रोटीन सबसे जरुरी होता है। इससे शरीर को पोषण मिलता है। मार्केट में तमाम तरह के प्रोटीन पाउडर बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं।लेकिन इन प्रोटीन पाउडरों का साइड इफेक्ट हो सकता है। आज हम आपको घर में ही प्रोटीन पाउडर बनाने का तरीका बताने जा रहे है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
जिसे आप बहुत ही आसानी से घर में ही बना सकती हैं।जिससे मांसपेशियों के पुर्निमाण में हेल्प मिलेगी बल्कि शरीर को पूरा पोषण मिलेगा। प्रोटीन में ऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में पाये जाते हैं जो सिस्टीन और मेथियोनीन जैसे अमीनो एसिड से भरपूर होते है। अमीनो एसिड की उच्च मात्रा ग्लोटाथियो की मात्रा बढ़ती है जिससे शरीर संक्रमणों से बचा रहता है और एक्टिव और हेल्दी रहता है। तो चलिए जानते है प्रोटीन पाउडर बनाने की रेसिपी।
प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए जरुरी सामग्री
रोस्टिड चने 2 कप
ओट्स 1 कप
अलसी के बीज 2 चम्मच
पंपकिन सीड्स 2 चम्मच
चिया सीड्स 1 चम्मच
बादाम 1/2 कप
कोको पाउडर 1 चम्मच
प्रोटीन पाउडर बनाने का तरीका
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले भुने हुए काले चले लेकर उनका छिलका उतार दें और उन्हें पाउडर की फॉर्म में ले आएं। चाहें तो छिलका समेत पिसने के बाद पाउडर को छान भी सकते हैं। एक बर्तन में आट्स को सुनहरा होने तक ड्राई रोस्ट करें।
अब उसे पीस लें और बारी पाउडर तैयार कर लें। अब पैन में अलसी के बीज, चिया सीड्स और पंपकिन सीड्स को डालकर रोस्ट करें। इनमें बादाम भी मिला लें। सभी चीजों को एकसाथ पीसकर बर्तन में डालें।
बाद सभी चीजों को एक बाउल में डालकर मिला लें। अब उसमें कोको पाउडर एड कर दें। आप चाहें तो इसकी जगह दालचीनी भी मिला सकते हैं।
तैयार पाउडर को अपनी सुविधा के अनुसार पानी या दूध में मिलाकर पीएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें 1 चम्मच शहद भी एड कर सकते हैं।