Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. Bigboss 19 : बिगबॉस में चौथी बार होगी राखी सावंत की एंट्री? बोलीं- बिग बॉस जा रही, वोट करना

Bigboss 19 : बिगबॉस में चौथी बार होगी राखी सावंत की एंट्री? बोलीं- बिग बॉस जा रही, वोट करना

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस  राखी सावंत जो अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस  अब दुबई में कुछ बिताने के बाद भारत आ गई हैं। राखी सावंत हाल ही में कलर्स के रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आई थीं। अब सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी सावंत पैप्स के सामने कहती हैं कि वो बिग बॉस के घर में जा रही हैं। उन्हें वोट करना। राखी के इस वीडियो के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। खैर राखी बिगबॉस के घर में जाएंगी या नहीं ये तो  नहीं पता है।

पढ़ें :- लड़की को सिर्फ पैसे...', सुनीता आहूजा ने सामने आकर कंफर्म किया पति Govinda का अफेयर

क्या बिग बॉस नज़र आएंगी राखी

सावंत राखी सावंत का ये वीडियो एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। एयरपोर्ट पर राखी सावंत कहती हैं कि वो बिग बॉस के घर में जाएंगी। उनके लिए वोट करना। राखी सावंत के इस बयान के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। बता दें कि पिछले कुछ वक्त से इंस्टाग्राम पर कुछ लोग ये डिमांड कर रहे थे कि तान्या मित्तल के लिए घर में राखी सावंत को लाना चाहिए।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

राखी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- टीआरपी बढ़ जाएगी बिग बॉस की। एक दूसरे यूजर ने लिखा- राखी सावंत बहुत मजेदार हैं। एक तीसरे यूजर ने लिखा- राखी की ये बात अच्छी है कि वो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं।

पढ़ें :- बुजुर्ग फैन के लिए कार्तिक आर्यन ने किया कुछ ऐसा, फिल्म रिलीज से पहले फैंस हुए खुश

घर में चौथी बार होगी राखी सावंत की एंट्री?

बता दें, अगर राखी सावंत इस बार घर में जाएंगी तो ये चौथी बार होगा जब राखी सावंत घर के अंदर जाएंगी। पहली बार राखी सावंत बिग बॉस सीजन 1 में नजर आई थीं। इसके बाद, राखी सावंत सीजन 14 में घर के अंदर पहुंची थीं। सीजन 15 में भी राखी सावंत नजर आई थीं।

Advertisement