नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं BJP और उसके नेताओं को कहना चाहती हूं कि बस मार्शलों के साथ अपनी गंदी राजनीति करना बंद कर दो। पूरी दिल्ली, बस मार्शल और Civil Defence Volunteers BJP की गंदी राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं। दिल्ली के गरीब घर के लड़के लड़कियों को केजरीवाल जी ने बस मार्शल की नौकरी दी लेकिन BJP ने उन्हें नौकरी से निकालने का पाप किया।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
मैं BJP और उसके नेताओं को कहना चाहती हूं कि बस मार्शलों के साथ अपनी गंदी राजनीति करना बंद कर दो।
पूरी दिल्ली, बस मार्शल और Civil Defence Volunteers BJP की गंदी राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं।
दिल्ली के गरीब घर के लड़के लड़कियों को केजरीवाल जी ने बस मार्शल की नौकरी दी लेकिन BJP… pic.twitter.com/pxDpgLP58X
— AAP (@AamAadmiParty) November 3, 2024
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
उन्होंने आगे कहा, मैं BJP को कहना चाहती हूं कि पूरा देश देख रहा है BJP का काम गंदी राजनीति करना है और AAP और केजरीवाल जी का काम बस मार्शलों के लिए संघर्ष करना है। आप दिल्ली के बस मार्शल छोड़ दीजिये और देशभर में BJP के 20 राज्यों के संविदा कर्मचारियों के हालात देख लीजिये कितने बदतर हैं। मैं BJP को चैलेंज करती हूं कि एक हफ्ते में हम बस मार्शलों को पक्का करने का प्रस्ताव LG के पास भेजेंगे, BJP उस प्रस्ताव को पास करवा कर दिखाये।