Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आज 26 जनवरी को झंडा फहराया जाएगा या ध्वजारोहण होगा? समझिए दोनों में अंतर और इनका मतलब

आज 26 जनवरी को झंडा फहराया जाएगा या ध्वजारोहण होगा? समझिए दोनों में अंतर और इनका मतलब

By Abhimanyu 
Updated Date

Republic Day 2025, Difference Between Flag Hoisting and Flag Unfurling : आज यानी 26 जनवरी 2025 को पूरा भारतवर्ष 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में लोग आजादी नायक-नायिकाओं के साथ-साथ वीर जवानों की शहदत को याद कर रहे हैं और एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाईयां बाँट रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, स्कूलों व विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं, गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्त्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

पढ़ें :- Video-संजय निषाद, बोले- नीतीश कुमार ने नक़ाब छू दिया तो इतना पीछे पड़ गए, कहीं और छू देते तो क्या होता?

दरअसल, 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर प्रधानमंत्री (Prime Minister) लाल किले पर ध्वजारोहण (Flag Hoisting) करते हैं, जबकि हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के राष्ट्रपति (President) तिरंगा झंडा फहराते (Flag Unfurling) हैं। गणतंत्र दिवस (Republic Day) और स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर क्रमशः झंडा फहराना (Flag Unfurling) और ध्वजारोहण (Flag Hoisting) भले ही सुनने में एक जैसे शब्द मालूम पड़ते हैं। कई लोग इन शब्दों को एक जैसा ही मानते हैं। हालांकि, झंडा फहराने और ध्वजारोहण में काफी अंतर है।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दौरान तिरंगे झंडे को फोल्ड या फिर रोल कर पोल पर बांधा जाता है। झंडा पोल पर ऊपर की ओर बंधा हुआ होता है। राष्ट्रपति एक डोर को खींचकर उसे खोलकर फहराते हैं, जिसे झंडा फहराना कहते हैं। झंडा फहराना ये दिखाता है कि संविधान में जो सिद्धांत और नियम दिए गए हैं, उनके प्रति हमारा देश अपनी प्रतिबद्धता जता रहा है। इसे भारत के अंग्रेजों के चंगुल से आजाद होकर एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के तौर पर भी देखा जाता है।

दूसरी तरफ, स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर तिरंगे झंडे को नीचे से ऊपर की ओर खींचा जाता है, जिसे ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहा जाता है। एक तरह से तिरंगा झंडा नीचे से लहराते हुए ऊपर पोल की ओर जाता है। झंडे को रस्सी की मदद से नीचे से ऊपर की ओर खींचा जाता है। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण एक नए देश के उदय का प्रतीक है। ध्वजारोहण हमें औपनिवेशिक शासन से आजादी को भी दिखाता है।

पढ़ें :- IPL ऑक्शन में प्रशांत वीर ने 30 लाख से 14.20 करोड़ तक पहुंकर मचाया तहलका, रचा इतिहास
Advertisement