Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. क्या राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और सपा के बीच होगा गठबंधन? जानिए क्यों लगने लगे कयास

क्या राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और सपा के बीच होगा गठबंधन? जानिए क्यों लगने लगे कयास

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के बीच गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राजा भैया से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रही तस्वीर के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...

गठबंधन होने पर मिल सकती हैं पांच सीटें
कहा जा रहा है कि, अगर सपा और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के बीच गठबंधन पर बातचीत शुरू हो गयी है। अगर ऐसा हुआ तो जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को लोकसभा चुनाव में चार से पांच सीटें मिल सकती हैं। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर फंसा है पेंच
बता दें कि, सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। कहा जा रहा है कि, दोनों दलों के बीच गठबंधन टूट भी सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका लग सकता है।

Advertisement