Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Winter Tourism : शीतकालीन पर्यटन और साहसिक खेलों के लिए चुनें गुलमर्ग , दुनिया में सर्वश्रेष्ठ

Winter Tourism : शीतकालीन पर्यटन और साहसिक खेलों के लिए चुनें गुलमर्ग , दुनिया में सर्वश्रेष्ठ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter Tourism : जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हिमालय के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की शुरुआत से किसानों, फल उत्पादकों और पर्यटन उद्योग में खुशी की लहर दौड़ गई है। गुलमर्ग, एक विश्व प्रसिद्ध रिसॉर्ट, स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और अन्य गतिविधियों के लिए जाना जाता है। जिससे शीतकालीन पर्यटन के साथ-साथ साहसिक खेलों के लिए भी जाना जाता है। दूसरे देशों से भी सैलानी यहां बर्फबारी का मजा लेने के लिए आते है। हिमालय पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए सैलानी यहां खींचे चले आते है। गुलमर्ग के फूलों का मैदान सर्दियों में देखने लायक होता है।

पढ़ें :- Monsoon travel :  मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये हरी-भरी जगह ,  जन्नत का नजारा देखने को मिलेगा

गुलमर्ग में दुनिया का सबसे ऊंचा हरा गोल्फ कोर्स भी है। सर्दियों के दौरान यहां भारी बर्फबारी होती है। स्की गंतव्य गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर के सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थलों में से एक है। अफ़रवाट हिल्स की ढलानें सबसे लंबी और ऊंची स्की ढलानों में से एक हैं। स्की लिफ्टें पांच किमी की दूरी तय करती हैं। स्कीइंग परियोजना एक दशक पहले शुरू की गई थी। गोंडोला यात्रा गुलमर्ग शीतकालीन खेलों के लिए प्रसिद्ध है। सर्दियों में मूसलाधार बर्फबारी  गुलमर्ग को ऐसा बर्फ गंतव्य बनाती है जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक है।

Advertisement