Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Winter Tourist Places In Nagaland :  सर्दियों में नागालैंड की खूबसूरती स्वर्ग की अनुभूति कराती है, केवही फूलों की भूमि को देंखे एकबार

Winter Tourist Places In Nagaland :  सर्दियों में नागालैंड की खूबसूरती स्वर्ग की अनुभूति कराती है, केवही फूलों की भूमि को देंखे एकबार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter Tourist Places In Nagaland : नागालैंड की खूबसूरती को निहारने के लिए सर्दी का मौसम सबसे अच्छा समय है। प्राकृतिक सुंदरता वाली हरी भरी वादियां , विभिन्न जनजातियों, त्योहारों, परंपराओं और रीति-रिवाजों के लिए नागालैंड प्रसिद्ध है। नागालैंड में घूमने के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं दीमापुर, कोहिमा, मोकोकचुंग, खोनोमा, दज़ुकौ घाटी, दज़ुलेके, वोखा, मोन जिला, दोयांग नदी और शिलोई झील। नागालैंड की यात्रा के लिए सर्दी का मौसम सबसे अच्छा समय है। नागालैंड भारत का पूर्वोत्तर राज्य है।

पढ़ें :- Hanol Mahasu Devta Temple : हनोल के प्राचीन महासू मंदिर घूम आइए, मना जाता है कला और संस्कृति की अहम धरोहर

दीमापुर
धनसिरी नदी के तट पर स्थित दीमापुर नागालैंड राज्य का सबसे बड़ा शहर है। यह नागालैंड का बिजनेस केंद्र है जो समुद्र तल से 145 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। दीमापुर अपनी शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध है। इसे “नदी लोगों का शहर” भी कहा जाता है। यह कचारी जनजाति की प्राचीन राजधानी है। दीमापुर में घूमने लायक जगहें कचारी रुइन, नागालैंड जूलॉजिकल पार्क और ग्रीन पार्क हैं। दीमापुर का मौसम/तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। लुमडिंग-डिब्रूगढ़ मार्ग पर निकटतम रेलवे स्टेशन दीमापुर ही है। दीमापुर में एक हवाई अड्डा है। दीमापुर और कोहिमा के बीच की दूरी लगभग 70 किमी है। मुंबई से दीमापुर के लिए कई सीधी और कनेक्टिंग उड़ानें हैं।

कोहिमा
नागालैंड राज्य की राजधानी कोहिमा है। यह समुद्र तल से 144 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।  यह नागालैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। कोहिमा राष्ट्रमंडल युद्ध कब्रिस्तान के लिए प्रसिद्ध है – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों का अंतिम विश्राम स्थल। कोहिमा अंगामी नागा जनजातियों की भूमि है। इसे “केवहीरा” भी कहा जाता है जिसका अर्थ है केवही फूलों की भूमि। दीमापुर और कोहिमा के बीच की दूरी 48 किमी है। कोहिमा का निकटतम हवाई अड्डा 74 किमी की दूरी पर दीमापुर हवाई अड्डा है।

Advertisement