Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Women Asia Cup Final 2022: भारतीय गेंदबाजों का कमाल, श्रीलंका ने दिया 66 रनों का लक्ष्य

Women Asia Cup Final 2022: भारतीय गेंदबाजों का कमाल, श्रीलंका ने दिया 66 रनों का लक्ष्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

Women Asia Cup Final 2022: विमेंस एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। लेकिन श्रीलंका का ये फैसल गलत साबित हो रहा है। श्रीलंका के बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर पाए और 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 65 ही रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों का खूब जादू चला। वहीं, अब भारतीय टीम को फाइनल में जीत के लिए 66 रनों की जरूरत है।

पढ़ें :- T20 World Cup : टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में बड़ा बदलाव

श्रीलंका ने जीता था टॉस
बता दें कि, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। श्रीलंका की टीम फाइनल में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। वहीं हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है, राधा यादव की जगह दयालन हेमलता को जगह मिली है।

भारत विमेंस (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (सी), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

श्रीलंका विमेंस (प्लेइंग इलेवन): चमारी अथापथु (सी), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया

पढ़ें :- T20 World Cup : IND vs PAK महामुकाबले को कब और कहां देख सकेंगे लाइव, यहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
Advertisement