Women Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) के इस दौर में आए दिन डांस से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. कभी कोई मेट्रो-ट्रेन में, तो कभी कोई बीच सड़क पर अपने अजीबोगरीब डांस से लोगों का ध्यान खींच ही लेता है. इसी कड़ी में एक अब एक और वीडियो इंटरनेट (Video Internet) पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सिर पर घूंघट लिए एक महिला खुलकर डीजे फ्लोर पर जबरदस्त तरीके डांस करती नजर आ रही है.
पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार
इस दौरान वहां मौजूद लोग कभी तालियां बजाते हुए, तो कभी डांस का वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, सिर पर घूंघट लेकर आई महिला डीजे फ्लोर पर गजब का डांस कर रही है, जिसे देखकर वहां मौजूद महिलाएं सब कुछ छोड़कर उसका वीडियो बनाने में जुट जाती हैं.
क्लिप में कई और महिलाएं भी स्टेज पर डांस करने में महिला को कंपनी देती नजर आ रही हैं. महिला साड़ी पहनकर और सिर पर घूंघट लेकर इतनी शानदार परफॉर्मेंस दे रही है कि, देखने वाले बस एक टक देखते रह जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को बार-बार लूप में देखने को मजबूर हैं.