व्यस्त दिनचर्या में महिलाएं अपनी सेहत पर खास ध्यान नहीं रख पाती। ऐसे में जरा सी लापरवाही सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। पीरियड का रंग देखकर आप अपनी सेहत से जुड़े संकेत को समझ सकती हैं।
पढ़ें :- Benefits of lemon grass tea: गट हेल्थ से लेकर पेट के कीड़ों को खत्म करने के अलावा लेमनग्रास टी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे
वैसे पीरियड्स का रंग लाल होता है, लेकिन ऐसा ज़रूरी नहीं है। अगर आपने कभी ध्यान दिया हो तो पाया होगा कि पहले, दूसरे, तीसरे अदि दिन इसका रंग अलग-अलग होता है। पीरियड्स ब्लड का रंग गाढ़ा भूरा से हल्का गुलाबी तक कुछ भी हो सकता है। कई बार यह काला भी हो सकता है और खास बात यह है कि हर रंग आपके स्वास्थ्य से जुड़े कई संकेत देता है।
पीरियड ब्लड का रंग गाढ़ा भूरा है तो इसका मतलब है कि जननांग से ब्लड का फ्लो बहुत ही धीमा है। जो ब्लड फ्लो हो रहा है, वह खून पुराना है। यह खून लंबे समय तक गर्भाशय में संग्रहित रहा होगा और फिर फ्लो हुआ है। आमतौर पर गाढ़े भूरे रंग के ब्लड का फ्लो सुबह के समय होता है।
अगर आपके पीरियड ब्लड का रंग लाल है तो इसका मतलब कि यह खून नया बना है और बहुत जल्दी ही उसका फ्लो हो गया है। यह खून काफी हल्का होता है लेकिन दिन के समय जब फ्लो तेज होता है तभी लाल रंग का स्त्राव होता है।
अगर आपको हल्के लाल रंग का फ्लो हो रहा है तो इसका मतलब है कि आप स्वस्थ हैं। आमतौर पर पीरियड के दूसरे दिन ऐसा फ्लो होता है। विशेषज्ञों की मानें तो लंबी पीरियड साइकिल वालों में ही ऐसा फ्लो होता है जो बाद में कुछ गाढ़ा हो जाता है।
पढ़ें :- Video-लाइफस्टाइल में बदलाव कर इस बुजुर्ग ने कैंसर को दिया मात, 69 की आयु में पता चली बीमारी,आज 102 साल उम्र में हैं फिट
अगर आपको काले या गहरे रंग का ब्लड फ्लो हो रहा है तो हो सकता है कि आपके गर्भाशय में संक्रमण हो या फिर यह गर्भपात का भी सूचक हो सकता है। अगर आपको पीरियड्स के सभी दिनों में काले रंग का ब्लड फ्लो हो रहा है, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।