Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND W vs AUS W Semifinal Live: ऑस्ट्रेलिया पर हर हाल में जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, मंधाना-शेफाली पर रहेंगी नजरें

IND W vs AUS W Semifinal Live: ऑस्ट्रेलिया पर हर हाल में जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, मंधाना-शेफाली पर रहेंगी नजरें

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। महिला वनडे विश्व कप 2025 (Women’s ODI World Cup 2025) के दूसरे सेमीफाइनल में नवी मुंबई में गुरुवार को भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें एक-दूसरे की ताकत और कमजोरी को भली-भांति जानती हैं। भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी और फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। फाइनल दो नवंबर को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम इंग्लैंड को हराकर पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है।

पढ़ें :- ICC T20 World Cup : टीम इंडिया की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के टिकट पर नजर, फिरंगियों से आज लगान वसूलने उतरेगा भारत

भारत ही वह आखिरी टीम है जिसने ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप में हराया था। ऐसा साल 2017 के सेमीफाइनल में हुआ था। उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया 15 लगातार वनडे वर्ल्ड कप मैचों में अपराजित है। भारत और ऑस्ट्रेलिया में जो भी टीम आज जीतेगी, उसका सामना दो नवंबर को होने वाले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया।

मंधाना बनाम शुट-गार्डनर

स्मृति मंधाना इस विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 102.52 के स्ट्राइक रेट से 365 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में उनका नया रूप दिखा है। वह अब केवल साझेदारी बनाने वाली खिलाड़ी नहीं, बल्कि ‘एन्फोर्सर’ यानी आक्रामक बल्लेबाज का किरदार निभा रही हैं।

2024 तक एश्ले गार्डनर के खिलाफ मंधाना का रिकॉर्ड कमजोर था। तब तक गार्डनर के खिलाफ आठ पारियों में वह पांच बार आउट हुई थीं। इस दौरान उनका औसत 13.60 का और स्ट्राइक रेट 89.47 का रहा था। इतना ही नहीं, मेगन शुट के खिलाफ भी उनके आंकड़े कुछ बेहतर नहीं थे। शुट के खिलाफ मंधाना 12 पारियों में चार बार आउट हुई थीं। इस दौरान उनका औसत 24.50 का और स्ट्राइक रेट 70.50 का रहा था।।

पढ़ें :- पीवी सिंधु सकुशल वापस लौटीं भारत, दुबई अथॉरिटी और एयरपोर्ट स्टाफ को कहा 'शुक्रिया'

2025 से बदले समीकरण

हालांकि, 2025 में मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों में दो शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। गार्डनर के खिलाफ उन्होंने 71 गेंदों में 96 रन (स्ट्राइक रेट 135.21) बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुईं हैं। वहीं, शुट के खिलाफ मंधाना ने 28 गेंदों में 41 रन (स्ट्राइक रेट 146.42) बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुईं हैं।

लेग स्पिनर अलाना किंग (के खिलाफ 225 का स्ट्राइक रेट) और जॉर्जिया वेयरहैम (के खिलाफ 176.19 का स्ट्राइक रेट) के अलावा लेफ्ट आर्म स्पिनर सोफी मोलिनॉक्स के खिलाफ भी मंधाना ने तेजी से रन बनाए हैं। मोलिनॉक्स ही एकमात्र गेंदबाज रहीं जिन्होंने मंधाना को इस विश्व कप में आउट किया।

Advertisement