Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR में Work from Home और स्कूल होंगे बंद! जानें ग्रैप 3 लागू हुआ तो क्या-क्या पाबंदियां लगेंगी

दिल्ली-NCR में Work from Home और स्कूल होंगे बंद! जानें ग्रैप 3 लागू हुआ तो क्या-क्या पाबंदियां लगेंगी

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

दिल्ली में भले ही सर्दी आ रही लेकिन लेकिन वायु प्रदूषण के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।  सोमवार को भी सुबह एक्यूआई आनंद विहार, चांदनी चौक से लेकर ज्यादातर इलाकों में 400 के आसपास रहा।  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएक्यूएम ने ग्रैप 3 जैसी पाबंदियां लगाने का अभी फैसला नहीं किया है, लेकिन हालात और बिगड़े तो ऐसा किया जा सकता है।  नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों की हालत में कुछ सुधार है। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए ऑफिस जाने वालों से कारपूलिंग इस्तेमाल करने की अपील की है।  उन्होने निजी कंपनियो को घर से काम करने की सलाह दी हैं। आइए जानते हैं कि GRAP 3 में कौन सी पाबंदियां लागू की जाती हैं…

पढ़ें :- दिल्लीवालों के लिए बारिश बनी वरदान, हवा की गुणवत्ता सुधरकर हुई 97

दिल्ली में वायु प्रदूषण का हाल

बवाना -412
जहांगीर पुरी- 394
बुराड़ी क्रॉसिंग-389
नेहरू नगर-386
चांदनी चौक-365
आनंद विहार-379
अशोक विहार-373

इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन

बता दें कि रविवार को इंडिया गेट पर सैकड़ों लोग जुटे थे और उन्होंने राजधानी में गंभीर होते वायु प्रदूषण को देखते हुए हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने की मांग की थी। साथ ही दिल्ली और केंद्र सरकार से आपात उपाय करने की मांग भी की थी।  उनका कहना था कि गंभीर होता वायु प्रदूषण उनकी जिंदगी पर असर डाल रहा है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी मुश्किलें हो रही हैं।

ग्रैप 3 के तहत लगती हैं ये पाबंदियां

पढ़ें :- Delhi Air Pollution: दिल्ली सरकार केवल इन मजदूरों के खाते में भेजेगी 10 हजार रुपये, जानिए डिटेल्स

गैर जरूरी निर्माण कार्य, ध्वस्तीकरण, पुराने डीजल वाहनों पर पाबंदी

सीमेंट, बालू जैसे सामानों की आवाजाही पर रोक लग जाएगी

अंतरराज्यीय डीजल बसों पर भी रोक लगा दी जाती है

कक्षा 5 तक के स्कूल बंद कर ऑनलाइन मोड में पढ़ाई की इजाजत

–  स्टोन क्रशर और खनन संबंधी गतिविधियों पर रोक लग जाती है

पढ़ें :- 'अगर दिल्ली में सांस लेने लायक हवा चाहते हैं तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें...' CM रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

आपात सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों पर लग जाता है रोक

कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मोड में काम करने की सलाह

ऑनलाइन क्लासेज की मांग उठी

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए कई प्राइवेट स्कूलों ने आउटडोर एक्टिविटी बंद कर दी है. प्रार्थना सभा और अन्य तरह के आयोजन फिलहाल नहीं हो रहे हैं।  कई बड़े स्कूलों ने तो एयर प्यूरीफायर की भी व्यवस्था की है।  सभी सरकारी और निजी संस्थानों से पॉल्यूशन को देखते हुए विंटर एक्शन प्लान की गाइडलाइन को भी फॉलो करने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर तमाम पैरेंट्स और आरडब्लूए एसोसिएशनों ने ऑनलाइन क्लासेज की मांग की है।

 

पढ़ें :- अशोक विहार , Delhi AIIMS में छाई धुंध, जानें दिल्ली के अलग-अलग स्थानों का AQI
Advertisement