Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. World Athletics Championships : नीरज चोपड़ा ने रजत जीत रचा इतिहास, टूर्नामेंट में यह पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय

World Athletics Championships : नीरज चोपड़ा ने रजत जीत रचा इतिहास, टूर्नामेंट में यह पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर भारत को जश्न मनाने का मौका दिया है। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप में रविवार को रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वो इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में कोई भी पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। नीरज की इस जीत के बाद देशवासी जश्न में डूब गए हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय सेना से लेकर प्रधानमंत्री मोदी और पहलवान बजरंग पूनिया तक कई दिग्गजों ने नीरज को बधाई दी है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

देश के पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा कि हमारे सबसे खास एथलीट में से एक के द्वारा शानदार उपलब्धि। विश्व चौंपियनशिप में एतिहासिक रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। भारतीय खेलों के लिए यह पल खास है। आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए नीरज को शुभकामनाएं।

खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि नीरज चोपड़ा ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। विश्व चौंपियनशिप 2022 में 88.13 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीता है। वो पहली भारतीय पुरुष और कुल मिलाकर विश्व चौंपियनशिप में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। अब नीरज हर वैश्विक इवेंट में पदक जीत चुके हैं।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि सुबेदार  नीरज के शानदार प्रदर्शन से भारत खुश है। यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर उनको बधाई। उनकी मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प ने शानदार नतीजे दिए हैं। हमें उन पर गर्व है।

भारतीय सेना ने ट्वीट कर लिखा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार पिर भारतीय सेना और देश को गर्वान्वित किया है। विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप ओरगांव 2022 में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीतने पर भारतीय सेना सुबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई देती है।

वहीं पहलवान बजरंग पूनिया ने लिखा कि भाई नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। आप ऐसे ही देश के लिए मेडल जीतते रहें। भगवान से यही प्रार्थना है।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजीजू ने भी रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। रिजीजू ने लिखा कि नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर फिर इतिहास रच दिया है। वो विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष और दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने साल 2003 में कांस्य पदक जीता था। शुभकमनाएं नीरज चोपड़ा।

देश की एथलेटिक्स फेडरेशन ने ट्वीट किया भारत के लिए यह ऐतिहासिक विश्व चैंपियनशिप मेडल है। ओलंपिक चौंपियन नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता है। भारत को बधाई।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने नीरज को शुभकामनां देते हुए लिखा ष्नीरज ने फिर इतिहास रच दिया है। वो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने हैं। नीरज ने जैवलिन थ्रो में 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर रजत पदक जीता है। शानदार

विदेशी मामलों के मंत्री एस जयशंकर ने भी नीरज को शुभकामनाएं देते हुए लिखा ष्विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं। एक शानदार उपलब्धि, जो भारतीय खेलों को आगे ले जाएगी।

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने लिखा कि बधाई हो भाई नीरज चोपड़ा। आप करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

पढ़ें :- चुनाव आयोग से बीजेपी को लगा बड़ा झटका, आपत्तिजनक विज्ञापन हटाने का दिया आदेश
Advertisement