Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gautam Adani Created History : गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

Gautam Adani Created History : गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gautam Adani World Second Richest Person: भारत के अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बन गए (World Second Richest Person) हैं। अब दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट (List of Top 10 Billionaires in The World) में एलन मस्क (Elon Musk) के बाद अब गौतम अडानी (Gautam Adani)  ही हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स (Forbes Real Time Billionaire Index) में गौतम अडानी (Gautam Adani) ने यह स्थान बर्नार्ड अर्नॉल्ट (Bernard Arnault) को पछाड़कर हासिल किया है। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) में अभी वह तीसरे स्थान पर ही हैं।

पढ़ें :- LS 3rd Phase Voting : आज तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान जारी; अमित शाह, डिंपल यादव, सिंधिया समेत कई दिग्गज मैदान में

अडानी को इस मुकाम तक पहुंचाने में मील के पत्थर

जानें अडानी के सफलता की कहानी

ब्लूमबर्ग के मुताबिक अडानी के पास भारत में सबसे बड़ा बंदरगाह संचालक, थर्मल कोयला उत्पादक और कोयला व्यापारी हैं। गौतम अडानी का जन्म गुजरात में हुआ था। कॉलेज छोड़ने के बाद किशोरावस्था में ही वह मुंबई चले गए और अपने गृह राज्य लौटने से पहले उन्होंने हीरा कारेाबार में काम किया।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

उन्होंने वैश्विक व्यापार (Global Business) में अपनी शुरुआत अपने भाई के प्लास्टिक व्यवसाय के लिए पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) के आयात के साथ की। 1988 में उन्होंने वस्तुओं के आयात और निर्यात के लिए समूह की प्रमुख कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की स्थापना की।

अडानी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने 1994 में गुजरात सरकार से मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) पर अपने स्वयं के कार्गो को संभालने के लिए एक बंदरगाह सुविधा स्थापित करने की मंजूरी ली। परियोजना में क्षमता को देखते हुए अडानी ने इसे एक कामर्शियल बंदरगाह में बदलने का फैसला किया। उन्होंने भारत में सबसे बड़ा बंदरगाह बनाने के लिए पूरे भारत में 500 से अधिक लैंडलार्ड के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत करके रेल और सड़क संपर्क बनाया। अडानी ने 2009 में बिजली उत्पादन में प्रवेश किया।

मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) की वेबसाइट के अनुसार 1997 में डाकुओं द्वारा अरबपति अडानी को फिरौती के लिए अगवा कर लिया गया था। वेबसाइट के अनुसार, जब आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया तो अडानी ताज होटल में बंधकों के बीच बंधक थे।

Advertisement