Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. World Wrestling Championships 2023 : अंतिम पंघाल ने जीता कांस्य पदक, हासिल किया पेरिस ओलंपिक कोटा

World Wrestling Championships 2023 : अंतिम पंघाल ने जीता कांस्य पदक, हासिल किया पेरिस ओलंपिक कोटा

By अनूप कुमार 
Updated Date

World Wrestling Championships 2023 : भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कल सर्बिया के बेलग्रेड में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। महिला पहलवान पंघाल ने स्वीडन की दो बार की यूरोपीय चैंपियन एम्मा जोना डेनिस मालमग्रेन को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। पहलवान अंतिम ने कांस्य पद जीतने के साथ पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल किया है।  ग्रीष्मकालीन खेलों के आगामी संस्करण के लिए कुश्ती में यह देश का पहला कोटा है।

पढ़ें :- T20 World Cup : टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में बड़ा बदलाव

इससे पहले, अंतिम पंघाल ने शुरुआती दौर में 2022 विश्व चैंपियन यूएसए की डोमिनिक ओलिविया पैरिश को 3-2 से हराया था। भारतीय पहलवान ने क्वार्टर फाइनल में रूस की नतालिया मालिशेवा के खिलाफ 9-6 से जीत हासिल करने से पहले राउंड 16 में पोलैंड की रोक्साना मार्ता ज़सीना पर जीत दर्ज की। हालांकि, विश्व चैंपियनशिप 2023 में महिलाओं के 53 किग्रा फ्रीस्टाइल सेमीफाइनल में बेलारूस की वेनेसा कलादज़िंस्काया ने अंतिम पंघाल को 5-4 के अंतर से हरा दिया।

Advertisement