Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WPL 2026 पर लगा ‘चुनावी ग्रहण’, डीवाई पाटिल स्टेडियम में फैंस के बिना खेला जाएगा मैच

WPL 2026 पर लगा ‘चुनावी ग्रहण’, डीवाई पाटिल स्टेडियम में फैंस के बिना खेला जाएगा मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

DY Patil Stadium : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा संस्करण में 5 टीमों के बीच भरपूर रोमांच देखने को मिल रहा है, जहां अब मंगलवार को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाना है, लेकिन बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को होने वाले लीग के मैच बिना फैंस के खेले जा सकते हैं।

पढ़ें :- VIDEO : हार्दिक पांड्या ने RCB की गौतमी नाइक को किया दिल छूने वाला मैसेज, अनकैप्ड खिलाड़ी का रिएक्शन हुआ वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को होने वाले मैचों के कोई टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं, और अब यह सामने आया है कि फैंस UP वॉरियर्स को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के साथ-साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले मैच को देखने का मौका गंवा सकते हैं। ये सभी मैच DY पाटिल स्टेडियम में होने वाले हैं।

यह देखा गया है कि टूर्नामेंट की आधिकारिक टिकट बेचने वाली वेबसाइट पर तीन मैच बिक्री के लिए लिस्टेड नहीं हैं। अब यह सामने आया है कि ये सभी मैच खाली स्टेडियम में बंद दरवाजों के पीछे खेले जा सकते हैं, जिसमें फैंस को इस मशहूर जगह पर एंट्री नहीं दी जाएगी। इसकी वजह है मुंबई और नवी मुंबई में होने वाले म्युनिसिपल चुनाव हैं, जो 15 जनवरी को होने वाले हैं।

मंगलवार को जब मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स का मैच होगा, तो स्टेडियम में किसी भी फैन को आने की इजाज़त नहीं होगी। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है कि एक दिन पहले और बाद के मैचों में दर्शकों को आने दिया जाएगा या नहीं।

बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने स्पोर्टस्टार को बताया, “हमें वे दो मैच (14 और 15 जनवरी को) बिना दर्शकों के करवाने पड़ सकते हैं। पुलिस की सूचना के बाद हम इस आइडिया पर सोच रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।”

पढ़ें :- पूर्व सांसद और अभिनेता गोविंदा ने बीएमसी चुनाव को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया, डेवलमेंट और ग्रोथ पर दिया अपना विजन
Advertisement