Vinesh Phogat and Bajrang Punia met Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। इस बीच महिला रेसलर विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गईं हैं। दरअसल, पिछले कई दिनों से विनेश के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं और अब विनेश फोगाट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की है। इस दौरान बजरंग पूनिया भी विनेश के साथ मौजूद रहे।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को किया पस्त, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से मुकाबला
कांग्रेस ने एक्स पोस्ट के जरिये लोकसभा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ महिला रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की फोटो शेयर की है। जिसके बाद विनेश फोगाट के कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ने की कयासबाजी तेज हो गयी है। पेरिस ओलंपिक में अयोग्य करार दिये जाने के बाद विनेश ने रेसलिंग से संन्यास ले लिया था। वहीं, भारत लौटने के बाद विनेश ने जींद, रोहतक, और शंभू बॉर्डर पर खाप पंचायतों और किसानों से मुलाकात की, जहां उन्हें खाप पंचायत द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इसी के साथ उनके राजनीति में कदम रखने की अटकलें लगायी जा रही हैं।