Wrestler Vinesh Phogat : पेरिस ओलंपिक के बाद भारत लौटीं पहलवान विनेश फोगाट को हरियाणा में उनके पैतृक गांव बलाली में गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया है। विनेश की एक की झलक पाने के लिए लोग हजारों की संख्या में उमड़ पड़े। विनेश ने भव्य स्वागत पर कहा, “उन्होंने (ओलंपिक्स) गोल्ड मेडल नहीं दिया तो क्या हुआ। हमारे अपनों ने हमें गोल्ड से भी ऊपर नवाज़ा है। हज़ारों गोल्ड मेडल… इस मान-सम्मान के आगे फीके हैं।”
पढ़ें :- रांची में छात्र आंदोलन के बीच JPSC के तीन सदस्यों ने राज्यपाल संतोष गंगवार को भेजा अपना इस्तीफा
पेरिस में विनेश ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। 100 ग्राम अधिक वजन पाए जाने के बाद उन्हें 50 किलोग्राम स्वर्ण पदक मुकाबले से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के बाद घर लौटने पर उनका अपने गांव Balali, भिवानी के इमलोटा गांव, झज्जर शहर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बलाली गांव में उनके लिए लोगों ने कहा ‘म्हारी छोरी खरा सोना सै’। वहां के लोगों ने विनेश को ईनाम में कैश दिया, पगड़ी पहनाई और उन्हें सम्मान में तलवार भी दी।