Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC: न्यूजीलैंड ने अब तक क्यों नहीं तय किया प्लेइंग इलेवन

WTC: न्यूजीलैंड ने अब तक क्यों नहीं तय किया प्लेइंग इलेवन

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 कैसी होगी, इस बारे में चारों तरफ चर्चा हो रही है, लेकिन न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड को इससे फर्क नहीं पड़ता। अगर कोच स्टीड पर विश्वास किया जाए कि उन्होंने अभी तक अंतिम संयोजन पर फैसला नहीं किया है और टॉस के समय तक वह सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

पढ़ें :- T20 World Cup : टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में बड़ा बदलाव

इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। गुरुवार को कीवी टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा है, “यह आश्चर्यजनक है कि तमाम भारतीय लोग भी हमारी टीम के बारे में जानना चाहते हैं। हम इसे कल(आज मैच के समय तक) तक के लिए तब तक के लिए होल्ड पर रख रहे हैं जब तक हम वहां नहीं पहुंच जाते।” इसके पीछे का कारण पूछे जाने पर कोच स्टीड ने कहा कि हम पिच देखने के बाद फैसला करेंगे कि तेज गेंदबाजों को खिलाना चाहिए या स्पिनरों को।

 

Advertisement