Xiaomi 17T : बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Xiaomi 17T अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह Xiaomi India की वेबसाइट, Amazon India और प्रमुख रिटेल स्टोर्स (जैसे Croma) के माध्यम से खरीदा जा सकता है। जो यूजर्स बेहतर कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करना चाहते उनकों खासतौर बहुत पसंद आ रहा है। सबसे खास बात ये है कि फोन में Leica ब्रांडिंग के साथ 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट के लिए 64,999 रुपये रखी गई है। आईये जानते है फोन के AI-बेस्ड स्मार्ट फीचर्स के बारे में।
पढ़ें :- Xiaomi 17T की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म , जानें कैमरा और फीचर्स के साथ इंडिया लांच की डेट
डिस्काउंट
हालांकि, फुल-स्वाइप या क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट के बाद 256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये रह जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है। डिस्प्ले में 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है।
चिपसेट: MediaTek Dimensity 8500-Ultra
रैम: 12GB तक
स्टोरेज: 512GB तक
ओएस: Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3
वॉटरप्रूफ रेटिंग्स: IP68
कैमरा: 50MP का मेन कैमरा + 50MP का टेलीफोटो कैमरा + 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
फ्रंट कैमरा: 32MP
बैटरी: 6500mAh
चार्जिंग: 67W और 22.5W रिवर्स चार्जिंग