Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यमुना अथॉरिटी के CEO डॉ. अरुण वीर सिंह को 7 वीं बार मिला 6 माह का सेवा विस्तार

यमुना अथॉरिटी के CEO डॉ. अरुण वीर सिंह को 7 वीं बार मिला 6 माह का सेवा विस्तार

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने यमुना अथॉरिटी के CEO डॉ. अरुण वीर सिंह (Dr. Arun Veer Singh) को  सातवां सेवा विस्तार दे दिया है। डॉ. अरुणवीर सिंह 31 जून 2025 तक यमुना औद्योगिक विकास प्रधिकरण (यीडा) में सीईओ के पद पर कार्यरत रहेंगे। अरुणवीर सिंह यीडा और जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के सीईओ बने रहेंगे। औद्योगिक विकास विभाग ने कार्यकाल बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी (Greater Noida Film City) और जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport)  जैसी बड़ी जिम्मेदारियां अरुणवीर सिंह के कंधों पर हैं और शायद इसी की अहमियत समझते हुए उन्हें एक बार फिर सेवा विस्तार दिया गया है।

पढ़ें :- पीएसी बल का साहस, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, व्यावसायिक दक्षता व कठिन प्रशिक्षण ही जवानों की बननी चाहिए पहचान : सीएम योगी

डॉ. अरुणवीर सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा (PCS) के प्रशासनिक अधिकारी थे। वर्ष-2006 में प्रोन्नत होकर IAS अधिकारी बने थे। वर्ष 1959 में बस्ती (सिद्धार्थनगर) में जन्में डॉ.अरुणवीर सिंह 30 जून 2019 को यमुना विकास प्राधिकरण और नियाल के CEO रहते हुए सेवानिृत्त हो गए थे। उस दौरान नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport)  को लेकर जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा था। ऐसे में प्रदेश सरकार ने डॉ.अरुणवीर सिंह के सेवानिृत्त होने के बाद 13 जून 2019 को यमुना प्राधिकरण और नियाल के सीईओ के तौर पर एक साल तक सेवा विस्तार बढ़ा दिया था। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) और यमुना प्राधिकरण के विकास कार्यों को देखते हुए एक बार फिर योगी सरकार ने डॉ. अरुणवीर सिंह पर विश्वास जताया है। अब उनको 7वीं बार सेवा विस्तार मिला है। डॉ.अरुणवीर सिंह 30 जून 2019 से लेकर 30 जून 2025 तक सेवा विस्तार पर रहने वाले हैं।

विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध हैं डॉ. अरुणवीर सिंह

यीडा के CEO डॉ. अरुणवीर सिंह को विकास पुरूष के नाम से भी जाना जाता है। डॉ. अरुणवीर सिंह का विकास पुरूष के तौर पर नामकरण ऐसे ही नहीं हुआ है। दरअसल एक जमाने में (वर्ष 1992-93) जब ग्रेटर नोएडा शहर आकार ले रहा था तो वहां के तत्कालीन CEO मुख्य कार्यपालक अधिकारी बृजेश कुमार को ग्रेटर नोएडा के शिल्पकार की संज्ञा दी जाती थी। अब यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. अरुणवीर सिंह को देश के उन गिने-चुने अफसरों में शुमार किया जाता है, जिनको विकास पुरुष की संज्ञा दी जाती है। डॉ. अरुणवीर सिंह की ईमानदारी व विकास के कार्यों को करने की प्राथमिकता के कारण ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सेवानिृत्त होने के बाद भी 7 वर्षों से एग्रीमेंट के आधार पर CEO के पद पर ही कायम रखा है।

डॉ. अरुणवीर सिंह एक ऐसे अधिकारी बन गए हैं जिनका आम जनता, सरकार, शासन एवं प्रशासन में हर कोई प्रशंसक है। यमुना क्षेत्र में बन रहे सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट की बात हो अथवा फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क व हेरिटेज सिटी सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट हैं। इन प्रोजेक्टों को जिस गति के साथ डॉ. अरुणवीर सिंह आगे बढ़ा रहे हैं वह पूरी प्रशासनिक मशीनरी के लिए एक मिसाल हैं। इसी मिसाल के कारण आम जनता से लेकर बड़े-बड़े नेता तथा अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह को विकास पुरूष के नाम से पुकारते हैं।

पढ़ें :- डॉ. विजय गर्ग की पुस्तक 'अद्भुत गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन सिंह' का  प्रिंसिपल संदीप गोयल ने किया लोकार्पण
Advertisement